ग्यारसपुर: मानोरा धाम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का भव्य स्वागत
विदिशा प्रवास के दौरान ग्यारसपुर के मानोरा धाम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर गुरुवार दोपहर 12 बजे मनोरा पहुंचे।इस मौके पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया। श्याम टेलर ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।