नकुड: गंगोह, तहसील नकुड़ के मण्डलायुक्त ने शोभित यूनिवर्सिटी का किया निरीक्षण
मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में कमेटी के सदस्यों के साथ मंगलवार दोपहर 3:00 बजे शोभित यूनिवर्सिटी, गंगोह, तहसील नकुड़ का शासन द्वारा निर्धारित सूची के अनुसार मानकों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मण्डलायुक्त ने विभिन्न पत्रावलियों सहित व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया तथा जानकारी प्राप्त की।