मोठ: एसपी ग्रामीण ने एरच थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, अभिलेखों और पुलिस व्यवस्था का परखा
Moth, Jhansi | Jun 30, 2026 झांसी के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने एरच थाने का वार्षिक निरीक्षण कर थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार और अभिलेखों का परीक्षण किया। उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश दिए।