बरहट: जावातरी में बकाया पैसा मांगने पर दबंगों ने तीन युवकों को मारपीट कर किया घायल
Barhat, Jamui | May 15, 2025 बरहट थाना क्षेत्र के जावातरी गांव में भारे पर दिए गाड़ी और कैमरा का बकाया पैसा मांगने पर दंबगों 3 युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें तीनों युवक घायल हो गए, घायल की पहचान बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के बेलहर निवासी दीपांशु कुमार, अविनाश कुमार व लक्ष्मीपुर थाना के दिघरा निवासी रोहित दास के रूप में हुई है। उक्त जानकारी गुरुवार 10:30 बजे दी गई।