जगदलपुर: कमिश्नर बस्तर ने नगरनार स्टील प्लांट के अधिकारियों और बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की ली बैठक
कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने कहा कि राज्य शासन की मंशानुरूप बस्तर संभाग में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एनएमडीसी स्टील प्लांट नगरनार तथा स्थानीय उद्यमियों के मध्य बेहतर समन्वय जरूरी है।कमिश्नर कार्यालय के सभागार में एनएमडीसी स्टील प्लांट के अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों तथा बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की समन्वय बैठक ली.