जगदलपुर: समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का तत्परता से निराकरण करने के दिए निर्देश
जगदलपुर 29 अप्रैल 2025/ कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि सुशासन तिहार के आवेदनों का सभी अधिकारी तत्परता से गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। इस दिशा में प्रत्येक आवेदन पत्रों का परीक्षण कर समुचित समाधान की कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री हरिस मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में उक्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक म