जगदलपुर: दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा
भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राह्ममण समाज की ओर से स्थानीय दंतेश्वरी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई वापस मंदिर के सामने विसर्जित हुई। बुधवार शाम 5 बजे समाज के काफी संख्या में सदस्य मंदिर में जमा हुए। शोभायात्रा में महापौर संजय पांडे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव भी शामिल हुए