जगदलपुर: शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा में नशामुक्त भारत और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जिला स्तरीय टास्क फोर्स बस्तर के सहयोग से राज्य शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में नशे में लिप्त बच्चो के चिन्हांकन, सरंक्षण एवं पुनर्वास हेतु राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी एसओपी के अनुसार एक युद्ध नशे के विरुद्ध जागरूकता के लिए गत दिवस शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा जगदलपुर में नशामुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया।