पन्ना: पन्ना में 'कड़िया सांसी' गिरोह का शातिर चोर गिरफ्तार, डैशबोर्ड से 2 लाख चुराए, एसपी ने किया खुलासा
Panna, Panna | Aug 16, 2026 अमानगंज थाना पुलिस ने बैंकों और शादियों में रेकी कर चोरी करने वाले कुख्यात 'कड़िया सांसी' गिरोह के एक सक्रिय सदस्य विष्णु सांसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के पूरे ₹2 लाख नकद और मोबाइल बरामद कर लिया है। एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि 7 अगस्त को कार से हुई चोरी का खुलासा CCTV और साइबर सेल की मदद से महज कुछ ही दिनों में कर लिया गया।