Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

मुरादाबाद:अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया ।

3.3k views | Moradabad, Moradabad | Mar 16, 2026
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन दीनदयाल नगर स्थित सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट (साईं मंदिर के सामने) में किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकत्र होकर फूलों और रंगों की होली खेली तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं,पूरे आयोजन के दौरान उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप सक्सेना ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर सभी को पुराने गिले-शिकवे भूलकर प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाना चाहिए। इससे समाज में एकता और अपनत्व की भावना मजबूत होती है।समारोह के दौरान मंडल प्रभारी शालनी भटनागर ने होली के पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनके गीतों पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और कार्यक्रम का आनंद लिया। वहीं जिला अध्यक्ष नीलम भटनागर ने सभी को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया,कार्यक्रम में मधु सक्सेना ने फूलों की होली खेलते हुए सभी के साथ नृत्य किया, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा खुशियां साझा कीं।