जमुई: जानलेवा हमले के मामले में एक साल से फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित ने SP को दिया आवेदन, न्याय की लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Jun 22, 2026 गारो नवादा के पास एक साल पूर्व जानलेवा हमला कर नदी किनारे फेंकने मामले के फरार अभियुक्तों की एक साल भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। आरोपितों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है। मामले में सोमवार की दोपहर 1:00 बजे भी पीड़ित विजय कुमार सिंह द्वारा एसपी विश्वजीत दयाल को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।