मालदा की घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जांच को लेकर उठाए सवाल
Sadar, Lucknow | Apr 3, 2026 कांग्रेस नेता अजय राय ने मालदा की घटना पर कहा, " राज्य सरकार निश्चित तौर से काम कर रही है और इस पर निश्चित ही अपनी कार्रवाई करेगी। आज जो NIA को जांच सौंपी गई है मुझे लगता है कि इसमें गृह मंत्री जो चाहते हैं वो अब अपनी तरीके से इसे देखना चाहेंगे। मुझे लगता है कि इसमें न्यायपालिका को हस्तक्षेप करना चाहिए।"