कासगंज: सोरों में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन, दूसरे दिन वैचारिक मजबूती पर दिया गया जोर
कासगंज में भाजपा का द्वितीय दिवस प्रशिक्षण वर्ग सोरों नगर स्थित मंडपम गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि वैचारिक परिवार है, जहां कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित भाव है।