आलमनगर: आलमनगर प्रखंड के खुरहान में खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, समापन में पहुंचेंगे MS Bitta
जिला प्रशासन के द्वारा कुरान मध्य विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला। अनुमंडल क्षेत्र के 85 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। रविवार को समापन के दिवस पर कई दिग्गज अधिकारी और सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।