आलमनगर: आलमनगर प्रखंड मुख्यालय में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, तिरंगा यात्रा भी निकाली गई
ऑपरेशन सिंदूर की एक सफलता एवं देश के सैनिकों के सम्मान में आलमनगर प्रखंड मुख्यालय में एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय सहित कई अन्य जयकारे लगाए गए। इस दौरान आलमनगर प्रखंड के तीनों ही मंडलों के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया, वहीं एनडीए संगठन के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।