आलमनगर: यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर में विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
प्रधानाचार्य डॉ माधवेंद्र झा ने बताया कि भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के द्वारा जारी निर्देश के आलोक में जलवायु परिवर्तन को देखते हुए महाविद्यालय परिसर के खाली पड़े जगह पर राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के नेतृत्व में वृक्षारोपण कराया गया। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं उपस्थित सभी से वृक्षारोपण करने को लेकर जागरूक किया गया।