आलमनगर: आलमनगर प्रखंड के खुरहान में शुक्रवार से खेल महोत्सव शुरू, डीएम सहित अन्य करेंगे उद्घाटन
शुक्रवार से शुरू होने वाले खेल महोत्सव 2025 में अनुमंडल क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्र भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, डीआईजी मनोज कुमार सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी करेंगे। समापन समारोह में एमएस बिट्टा, सांसद, विधायक, विधानसभा उपाध्यक्ष सहित अन्य मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर लगभग तैयारी पूरी की जा चुकी है।