धरमपुरी: संजय नगर धामनोद के रहवासी भूमि के पट्टे की मांग लेकर जनसुनवाई में पहुंचे, तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा
धामनोद वार्ड 06 संजय नगर के रहवासी जिले में लगने वाली जन सुनवाई में पहुंचे जहां तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वार्ड में लगभग 400 घरों को शासन द्वारा पट्टा प्राप्त नहीं हुआ है। उक्त स्थान पर हम विगत 40 वर्षों से निवास कर रहें है ।।