धरमपुरी: भुवानिया नहर में लापता बाइक सवार का शव मिला, महिला व बच्चों को पहले ही बचा लिया गया था
भुवानिया से गुजर रही ओंकारेश्वर नहर में दो दिन पूर्व अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार दंपती बाईक सहित नहर में जा गिरे थे। घटना में महिला को तो वहां बकरी चराने वाले बच्चों ने हिम्मत दिखाते हुए तत्काल बचा लिया था ,किंतु बाईक सवार तेज बहाव में बहकर लापता हो गया था। लापता व्यक्ति की तलाश लगातार टीम द्वारा की जा रही थी।