धरमपुरी: पुरानी नगर पालिका में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर वार्ड 10 के पार्षद का सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना शुरू
नगर की मूलभूत समस्याओं को लेकर, वार्ड 10 के पार्षद एवं पूर्व सैनिक जितेंद्र सोलंकी पुरानी नगर परिषद कार्यालय में शांतिपूर्ण धरना प्रारंभ किया। धरने से पूर्व उन्होंने इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर में दर्शन कर , नगरहित के लिए संकल्प लिया।