सरोजनी नगर: आशियाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार को चोरों ने चुराया, पीड़ित ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत
आज रविवार की सुबह लगभग 6:45 पर आशियाना क्षेत्र स्थित सेक्टर एल में घर के बाहर खड़ी हुई एक कार को चोरों ने बड़ी आसानी के साथ चोरी कर लिया। तो वही चोरों की हरकत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा पुलिस से की गई है। बताया गया कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल करते नजर आई।