छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बाघ की दस्तक, ग्रामीण पर किया हमला
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे महाराष्ट्र के जारवंडी क्षेत्र के दोलेन्दा गांव में बाघ के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीण शौच के लिए जंगल की ओर गया था, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद औंधी, पखांजूर और सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पहले औंधी क्षेत्र के कोहकाटोला में भी करीब तीन वर्षीय बाघ की मौजूदगी दर्ज की गई थी।
#TigerAttack #TigerNews #ChhattisgarhNews
#MaharashtraNews #Pakhanjur