धनघटा क्षेत्र के पौली ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा ने भाजपा के एक कथित नेता पर कार्यालय में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। बीडीओ के अनुसार वह एसआईआर से संबंधित कार्य कर रही थीं, तभी नेता ने उनके व एक दलित सचिव के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके सामने अशोभनीय हरकत की। थाने में तहरीर के बावजूद मुकदमा दर्ज न होने पर उन्होंनेDM को पत्र दिया।