सरीला: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल
जरिया थाना अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर फिसलने से उसमें सवार दो व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।