जयपुर: करणी विहार थाना इलाके में गोकुलपुरा फाटक निवासी ने अपने साडू भाई के पेट में धारदार चाकू घोंपा, एसएमएस में इलाज जारी
Jaipur, Jaipur | Sep 5, 2026 राजधानी के करणी विहार थाना क्षेत्र में गोकुलपुरा फाटक के पास रहने वाले एक युवक ने अपने साढू भाई के पेट में धारदार चाकू घोंप दिया। युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं होना बताया जा रहा है और परिजनों का कहना है कि इसमें चार भूत हैं जिसमें से दो निकाले जा चुके हैं और दो अभी बाकी है। युवक को 15 दिन से परिजनों की ओर से बंधक बनाकर रखा गया था उसके हाथ पैर बांधकर रखते थे