🥬 किसानों को बेहतर बाजार, आधुनिक भंडारण और मजबूत कृषि अवसंरचना की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा औरंगाबाद।
आज दिनांक 27 जुलाई, 2026 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी परिसंघ लिमिटेड (वेजफेड) के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) सहित संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा के दौरान प्रखंड स्तरीय आधारभूत संरचना, प्याज भंडारण, तरकारी आउटलेट तथा शीत भंडार निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।
📍 औरंगाबाद जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि जिले में वेजफेड के अंतर्गत ओबरा, देव एवं मदनपुर प्रखंडों में तीन नई प्रखंड स्तरीय आधारभूत संरचना परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनके माध्यम से किसानों को बेहतर भंडारण, विपणन एवं कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि भूमि उपलब्धता से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए, निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से प्रारंभ कराया जाए तथा योजनाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही वेजफेड उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के लिए मिड-डे मील, सरकारी छात्रावास, जीविका संचालित कैंटीन, कारा एवं अन्य सरकारी संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मुख्य सचिव के निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
🌱 मजबूत कृषि अवसंरचना – समृद्ध किसान – विकसित औरंगाबाद
#Aurangabad #Bihar #Vegfed #AgricultureInfrastructure #FarmersFirst #ColdStorage #OnionStorage #VegetableMarketing #DistrictAdministration #AbhilashaSharma
Department of Agriculture, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Jul 27, 2026