महाराजपुर: महाराजपुर तहसील क्षेत्र के टटम के ग्रामीणों ने गांव के अंदर तक सड़क बनवाने की मांग उठाई
महाराजपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम टटम के ग्रामीणों ने आज 25 मई दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर धरना दिया,जहां उन्होंने बताया कि उनके गांव के अंदर तक सड़क नहीं हैं और बरसात के दिनों में और अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सड़क डलवाने की मांग को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिया है।