नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर आम'र'ण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया है। उन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने विरोध कर रहे आंदोलनकारियों को भी जंतर मंतर से खदेड़ दिया है। दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में बताया कि सोनम वांचुक को हाईकोर्ट के आदेश के बाद आंदोलन स्थल से हटाया गया है। वहीं सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपक ने दिल्ली पुलिस को देश का गद्दार बताते हुए कहा कि 60 साल का एक व्यक्ति, जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर था उन्हें दिल्ली पुलिस जब'रद'स्ती घसीटकर यहां से लेकर गई। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र को तानाशाही से कुचला गया है।
Kanke, Ranchi | Jul 18, 2026