ताजपुर: ताजपुर थाने में रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
ताजपुर थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शांति समिति की बैठक में इलाके के सभी जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने इलाके में रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है।