ताजपुर: मोतीपुर गांव से पुलिस ने जमीनी विवाद में बेल टूटने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
ताजपुर थाने की पुलिस ने मोतीपुर के रहने वाले सुनील कुमार साह को जिला न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सुरक्षा घेरे में आरोपी को कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।