ताजपुर: ₹25000 के इनामी अपराधी को ताजपुर से किया गया गिरफ्तार, सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने दी जानकारी
सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि 25000 का इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सराय रंजन विद्यापति एवं घटहो थाने में इसके खिलाफ मामला दर्ज है। गिरफ्तारी में सराय रंजन मुसरीघरारी एवं ताजपुर थाने की पुलिस शामिल रहे।