पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार टैंकर ने छीनी मजदूर की जिंदगी
प्रतापगढ़ (सुहागपुरा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर मोटा मायंगा के पास शुक्रवार शाम एक पेट्रोलियम टैंकर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मजदूर राजमल मीणा (40), निवासी आमलिया पठार की दर्दनाक मौत हो गई। राजमल सुहागपुरा से घर का सामान खरीदकर लौट रहे थे, तभी प्रतापगढ़ से बांसवाड़ा जा रहे टैंकर ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पांच मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनका वे मजदूरी कर पेट पालते थे। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
#PratapgarhNews
#RoadAccident
#NH56
#Suhagpura
#BreakingNews
RajasthanNews