प्रतापगढ़: 262 किलो डोडाचूरा मामले में 5 माह से फरार आरोपी जलोदा जागीर में गिरफ्तार, डीएसटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना जलोदा जागीर और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले पांच माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 262 किलो 320 ग्राम अवैध डोडाचूरा उपलब्ध करवाने का आरोप है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा पुलिस उप अधी