गभाना: भांकरी के पास ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, हादसे में बच्चे की हुई मौत, पिता गंभीर घायल
गभाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम की जान चली गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव भांकरी के पास मंगलवार देर रात हुआ, जब आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकरा गई। गांव पला नगलिया निवासी राजीव अपने छह वर्षीय बेटे अंकित को बाइक पर लेकर अलीगढ़ जा रहे थे।