थराली: मकर सक्रांति पर सगवाड़ा में आयोजित दो दिवसीय उतरायणी महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन
उतरायणी महोत्सव सागवाड़ा के अध्यक्ष गब्बर सिंह बिष्ट ने बुधवार को सुबह 8 बजे जानकारी देकर बताया कि थराली विकासखण्ड के सगवाड़ा में मकर संक्रांति पर पहली बार आयोजित उतरायणी महोत्सव का मंगलवार को देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन मेले का शुभारंभ देवाल ब्लॉक के प्रशासक और निवर्तमान प्रमुख डॉ दर्शन दानू ने किया।