कासगंज: कासगंज शहर में जिला सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ अराजक तत्वों ने की मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार
इस घटना में जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल के सर और पैर में चोट लगी है। वहीं मारपीट करने वाले दो लोगों को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने घायल व्यापारी के मेडिकल भी कराया है। इस घटना की जानकारी होते ही तमाम स्थानीय व्यापारी कोतवाली कासगंज और सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पहुंचे। वहीं इस घटना व्यापारियों में आक्रोश है।