जगदलपुर: कुम्हारमारेंगा रेलवे साइडिंग से आयरन ओर की कथित हेराफेरी, 30 घंटे बाद दर्ज हुई शिकायत
कुम्हारमारेंगा रेलवे साइडिंग से नगरनार स्टील प्लांट भेजे जा रहे आयरन ओर की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि महादेव ट्रांसपोर्ट की एक ट्रक में लोड करीब 31.5 टन आयरन ओर (सीएलओ) नगरनार स्टील प्लांट पहुंचाने के बजाय सरगीपाल स्थित एक निजी यार्ड में खाली कर दिया गया। इस माल की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 63 हजार रुपये बताई जा रही है।