पंखे के करंट से दंपती की मौत, गांव में शोक
हरदोई। पाली क्षेत्र के ग्राम सहजनपुर निवासी 65 वर्षीय राममोहन मिश्रा और पत्नी (57) वर्षीय सरस्वती मिश्रा की शुक्रवार शाम करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि पहले सरस्वती पंखा ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने के लिए राममोहन मिश्रा दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026