रीठी: रीठी थाना परिसर में बंदरों का आतंक, खड़े वाहनों को पहुंचा रहे नुकसान
Rithi, Katni | Sep 10, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय स्थित थाना परिसर में इन दिनों बंदरों की बढ़ती संख्या से पुलिसकर्मी और वाहन मालिक परेशान हैं। बंदर थाना परिसर में खड़े वाहनों के ऊपर चढ़कर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार बंदर वाहनों के वायर, सीट और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते नजर आते हैं।