नशा मुक्त कांवड़ यात्रा हरिद्वार से हरियाणा के बाघेत में ले जा रहे हरियाणा के पूर्व सीएम के पूर्व ओएसडी अभिमन्यू सिंह को सनौली, कुराड़, जलालपूर के शिवभक्तो ने कांवड शिविरो में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांवड यात्रा में सीएम के पूर्व ओएसडी अभिमन्यू सिंह ने कहा कि हम सभी को नशे की रोकथाम पर जोर देना होगा और खाशकर युवाओं को नशे न करने को लेकर जागरूकत होना होगा। और हरियाणा से नशा मुक्त करना होगा। नशा मुक्त कांवड़ यात्रा में सनौली, कुराड़, जलालपूर सहित दर्जनों गांवों के लोगों ने नशा मुक्त हरियाणा बनाने पर सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान पहलवान नरेन्द्र तोमर, सरपंच संजय त्यागी, जिला पार्र्षद प्रतिनिधि विपिन पांचाल, आदेश रावल, सुनील सिंगला, लोकेश नागरू, मेघराज गुप्ता, गौरव गोयल समाजसेवी, वेद पारासर सहित अनेक मौजूद रहे।