लाडपुरा: कैथून इलाके में युवक की चाकू मार कर हत्या के मामले में फरार चल रहे हैं बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Jun 2, 2024 कोटा ग्रामीण की कैथून पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में फरार चल रहे बदमाश आशु उर्फ मुर्गा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर ₹5000 का इनाम घोषित किया हुआ था जो की टॉप 10 वांछित अपराधियों की लिस्ट में भी शामिल था। बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर डाड देवी माता जी के जंगलों में मनोज नाम के युवक की हत्या कर दी थी।