लाडपुरा: कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में आया 5 फीट लंबा कोबरा सांप, सुरक्षित किया रेस्क्यू
Ladpura, Kota | Jun 2, 2024 कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में रविवार को कोबरा सांप के आने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने 5 फीट लंबे कोबरा सांप का मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि जिस जगह सांप था वहां पर पहले से ही कर्मचारी मौजूद थे जो कि सांप को देखकर दहशत में आ गए।