Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
decentabhi80
लखनऊ के अलीगंज UPPCS भवन के पीछे की तरफ बनी प्राइवेट कोचिंग सेन्टर में लगी भयावह आग।
Bhiwani, Bhiwani
| Jun 22, 2026
MORE NEWS
भिवानी में ग्रामीण व शहरी जिला प्रधान अनिरूद्ध चौधरी व प्रदीप गुलिया ने की पत्रकार वार्ता
Bhiwani, Bhiwani | Jun 23, 2026
भिवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पैरोल की शर्तें तोड़ने पर हत्या के आरोपी मंदीप को फिर भेजा गया जेल
Bhiwani, Bhiwani | Jun 23, 2026
एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी एफआईआर दर्ज: साहिल गुप्ता - डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने एसआईआर कार्य की समीक्षा में दी सख्त चेतावनी - डीआरडीए सभागार में आयोजित हुई समीक्षा बैठक भिवानी, 22 जून। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य- 2026 की समीक्षा करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। यह कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से समयबद्ध तरीके से किया जाना है। ऐसे में पुनरीक्षण कार्य में नियुक्त बीएलओ-सुपरवाईजर गंभीरता के साथ कार्य करें। कार्य में लापरवाही बरतने या निर्धारित समय काम पूरा नहीं करने वालों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा 32 के तहत चार्जशीट व एफआईआर की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि बीएलओ कहीं किसी के पास एक जगह ना बैठकर घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फार्म वितरित करें, यदि कोई घर पर नहीं मिलता है तो उसके बारे में आसपास पड़ोस में पूछताछ करें ताकि यह पता चल सके वह व्यक्ति शिफ्ट हो गया है या अपने रोजमर्रा के कार्य के लिए गया है। यदि दंपत्ति नौकरी करते हैं तो उनके घर पर सुबह-सुबह या शाम के समय पर फार्म देने का काम करें। ताला लगा मिलने वाले घरों पर तीन बार विजिट करें और उसका रजिस्टर में रिकार्ड बनाएं ताकि दावे-एवं आपत्ति सुनने के दौरान यदि कोई उनमें से मामला सामने आता है तो उसका पूरे तथ्यों के आधार पर निपटारा किया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बीएलओ केवल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई हिदायतों के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर यथास्थिति का पता करना है। बीएलओ द्वारा बनाया गया रिकार्ड ही भारत निर्वाचन आयोग के पास जाएगा। यदि वह रिकॉर्ड सही नहीं पाया जाता है, संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई होना लाजमी है। ऐसे में बीएलओ गंभीरता के साथ काम करें। उन्होंने सुपरवाईजर को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ बीएलओ के साथ प्रतिदिन मीटिंग करें और पूरे दिन की प्रगति की समीक्षा करें। सुपरवाईजर स्वयं भी उन घरों में जाकर आएं, जिनको बीएलओ ने एबसेंट बताया है ताकि क्रॉस चेक हो सके। इसी प्रकार से सुपरवाईजर बीएलए के साथ बैठक करें और उनका सहयोग लेकर एसआईआर काम में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि बीएलओ कहीं एक जगह बैठने की बजाय घर-घर जाकर फार्म वितरित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ चार्जशीट व एफआईआर की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुप्ता ने समीक्षा बैठक में मौजूद बीएलओ और सुपरवाईजर से उनके द्वारा किए जा रहे कार्य व अनुभव की जानकारी ली। इस अवसर पर एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम भिवानी महेश कुमार, एसडीएम लोहारू मनोज दलाल व एसडीएम तोशाम संदीप कुमार सहित अनेक सुपरवाईजर व एईआरओ भी मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Jun 23, 2026
मृतका मनीषा के पिता 29 जून को DC ऑफिस के बाहर बैठेंगे आमरण अनशन पर
Bhiwani, Bhiwani | Jun 23, 2026
भिवानी में बारिश का
Bhiwani, Bhiwani | Jun 23, 2026