कैरो: कैरो में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन,डॉ अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय ने जीता खिताब।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार 65वीं सुब्रतो मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 के तहत मंगलवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे कैरो प्रखंड स्तरीय अंडर-17 आयुवर्ग बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में किया गया।