बिजावर: केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित लोगों की समस्याएं बिजावर विधायक ने सुनीं
बिजावर विधायक ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपने निवास पर ग्राम मैनारी से आए केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने भूमि, मुआवजा, विस्थापन और पुनर्वास से जुड़ी परेशानियों से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने सभी प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि उनके अधिकारों और न्यायपूर्ण हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।