सादाबाद: सादाबाद में दहेज में नगदी और बाइक न मिलने पर वर पक्ष ने वापस ले गई बारात, परिजनों ने थाने में की शिकायत
सादाबाद क्षेत्र की युवती की शादी मुरसान क्षेत्र के युवक से हुई थी। तय समय के अनुसार गत दिन बारात आ गई जिसका बड़ी धूमधाम से स्वागत किया गया, यह शादी बिना दहेज के तय हुई थी। आरोप है कि उसके बावजूद वर पक्ष के द्वारा 51000 नगद और बाइक दहेज में मांगी गई, मांग पूरी न होने पर वह बिना शादी के बारात को वापस ले गये। परिजनों के द्वारा वर पक्ष की थाने में शिकायत की है।