खानपुर: खानपुर पुलिस ने 7 लाख की सुपारी देकर हत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी धनराज मीणा को किया गिरफ्तार
खानपुर थाना पुलिस ने 7 लाख की सुपारी देकर हत्या के लिए दुष्प्रेरित कर उकसाने वाले आरोपी धनराज मीणा उर्फ धनजी को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार को दिन में 1:30 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि 5.4.2026 को पुलिस थाना खानपुर पर सुपारी देकर हत्या करवाने के मामले में परिवाद प्राप्त हुआ था इसी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए यह कारवाई हुई।