बड़ौत: थाना बिनौली में दाखिल लावारिस व MV एक्ट के 18 वाहनों की ₹1,06,000 में नीलामी, 20 कबाड़ियों ने लिया हिस्सा
Baraut, Bagpat | Feb 15, 2025 बिनौली पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार थाना बिनौली पर वर्ष 2019 से वर्ष 2024 तक के एमवी एक्ट में दाखिल वाहनों की नीलामी नायब तहसीलदार बड़ौत व निरीक्षक अपराध थाना बिनौली की उपस्थिति में की गई। नीलामी में बागपत व आसपास के जनपदों के कुल 20 स्क्रैप व्यापारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 1 चार पहिया, 1 थ्री व्हीलर व 16 दो पहिया कुल 18 वाहनों की नीलामी हुई।