बड़ौत: धनौरा सिल्वर नगर में किसान के मकान में चोरों ने कुंबल लगाकर लाखों की नगदी व कीमती सामान की चोरी की, पुलिस जांच में जुटी
Baraut, Bagpat | Feb 15, 2025 जनपद बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गाँव धनौरा सिल्वर नगर में चोरो ने किसान के घर में सेंध लगाकर लाखों रूपये व क़ीमती सामान को चोरी कर लिया। चोर मकान की दीवार में कुंबल लगाकर मकान के अंदर घुसे थे। चोरी की घटना को 2 दिन बीत चुके हैं। मामले में थाना बिनौली पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।