कैराना में आर्य समाज मंदिर में चतुर्थ वेद पारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे कमेटी ने बताया कि कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस मुख्य यजमान मयंक गोयल, रजत वर्मा, शुभम सिंघल व रजत गर्ग सपत्नीक उपस्थित रहे। अन्य श्रद्धालुओं ने भी यज्ञ में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पंडित विजय शास्त्री ने विधि-विधानपूर्वक हवन सम्पन्न कराया।